हेलो, क्लीनिक परिवार की तरफ से आप सब को अच्छी सेहत की शुभकामनाएं!
हेलो, डॉक्टर दिशा परयानी ‘गायनिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और आईवीएफ (IVF) (टेस्ट ट्यूब बेबी)’ क्लीनिक परिवार की तरफ से आप सब को अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं। हमारा परिवार संपूर्ण तौर पर (Whole heartedly and professionally) आपके स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है।
हमारे परिवार के साथ हैं डॉक्टर दिशा परयानी -- जिनकी पहचान एक बहुत ही प्रसिद्ध गायनिक लेप्रोस्कोपी सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एंड इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट की तरह पूरे जबलपुर में की जाती है।
DR. DISHA PARYANI
Obstetrician, Gynaecologist, Laparoscopic Surgeon & IVF Expert
MBBS, MS (Obs & Gynec - BJ Medical College, Civil Hospital Ahmedabad)
एक सपना: डॉक्टर-पेशेंट का परिवार
MBBS के पहले दिन से ही डॉक्टर दिशा ने एक सपना देखा कि वह डॉक्टर-पेशेंट का एक ऐसा परिवार बनाएगी जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्यों के ही नीति नियम चलेंगे।
एक औरत ही दूसरी औरत के दर्द और खुशी को अच्छी तरह समझ सकती है, यह सोचकर डॉक्टर दिशा ने Obs & Gynec में अहमदाबाद के बेस्ट मेडिकल कॉलेज (BJ Medical College affiliated to Civil Hospital Ahmedabad - Largest hospital in Asia) से (MS) पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
अपनी तीन साल की Residency के दौरान daily सैकड़ों गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं उपचार कराने आती थीं। इन 3 सालों की रेजीडेंसी के दौरान औरतों का उपचार करते-करते डॉक्टर दिशा को एक औरत की जिंदगी में क्या-क्या उतार-चढ़ाव आते हैं, वह किस फिजियोलॉजिकल एंड साइकोलॉजिकल तनाव, उथल-पुथल (physiological & psychological turmoil) से गुजरती है, उससे गहराई से परिचित करा दिया।
हर स्त्री को जिंदगी भर एक गायनिक की जरूरत होती है
Obstetrician Vs Gynaecologist
आज के आधुनिक युग में जहां उपचार के कई साधन उपलब्ध हैं वहीं भागदौड़ वाली जिंदगी में कई परेशानियां और बीमारियां भी लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन गई हैं।
डॉक्टर दिशा ने अपनी post-graduation residency के दौरान जाना कि एक Obstetrician की जरूरत तो महिला को प्रेगनेंसी के दौरान (9 से 10 महीने) पड़ती है, जबकि एक Gynaecologist की जरूरत तो एक लड़की को 10-12 साल की उम्र से ही महसूस होने लगती है जब उसके माहवारी (menstruation) शुरु होते हैं।
स्ट्रेस और आधुनिक स्वास्थ्य समाधान
एक गर्भवती महिला को एक Obstetrician की जरूरत 9 से 10 महीने तक होती है, किन्तु हर स्त्री को एक Gynaecologist की जरूरत तो शायद सारी जिंदगी रहती है।
इस भागदौड़ वाली जिंदगी में जहां औरतों को घर, बच्चे और कमाने की जवाबदारी रहती है जो उसकी जिंदगी में तनाव (stress) को बढ़ावा दे देती है। कई महिलाओं को stress और उसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समाधान के लिए एक गायनिक की जरूरत रहती है।
गहन प्रशिक्षण और विशेष अंग चिकित्सा दक्षता
इन्हीं कारणों से प्रेरित होकर डॉ दिशा ने स्त्रियों से संबंधित विशेष रोगों, अर्थात् उनके विशेष रचना अंगों से संबंधित रोगों एवं उनकी चिकित्सा के लिए आधुनिक उपकरणों लेप्रोस्कॉपी, हिस्ट्रोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड में अपने प्रोफेसर और प्रसिद्ध प्रोफेसरों और सर्जनों से गहन प्रशिक्षण लिया। और इसीलिए आज जबलपुर में उनकी पहचान एक लेप्रोस्कोपिक सर्जन, स्त्री और प्रसूति एवं इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट के रूप में की जाती है।
गर्भाशय (Uterus)
योनि (Vagina)
अंडाशय (Ovaries)
अंडवाहिनी (Fallopian Tube)
लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर दिशा ने रिप्रोडक्टिव ऑर्गन (reproductive organs) से संबंधित हर रोग के इलाज में दक्षता प्राप्त की है और High-Risk Pregnancy को हैंडल और ट्रीटमेंट में अपने आपको एक काबिल डॉक्टर साबित किया है।
कैंप्स एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
हम समय-समय पर कैंप का आयोजन करते हैं जहां हम महिला स्वास्थ संबंधी समस्याओं, इनफर्टिलिटी और कैंसर के इलाज के साथ-साथ इसकी रोकथाम के लिए भी लोगों को जागृत करते हैं। आज के आधुनिक युग में इनफर्टिलिटी, स्त्री रोग, कैंसर का समय रहते इलाज करने से उसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
हम विविध विषयों (NT SCAN, गायनिक लेप्रोस्कोपी, हिस्ट्रोस्कोपी, स्तनपान / Breastfeeding की उपयोगिता) पर वीडियो के जरिए भी जागरूकता फैलाते हैं जो आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।